मोबाइल नो. (+91)-7697961597
जन्म कुंडली निर्माण फलादेश सहित और शादी विद्या , संतान, नोकरी , व्यवसाय , मंगल दोष ,विवाह मिलान , विदेश यात्रा , रत्न , हस्ता रेखा , अंगूठे द्वारा कुंडली निर्माण ,यन्त्र , तेजी मंदी ,शेयर मार्किट , वास्तु , वर्षफल
Pages
▼
Tuesday, 22 August 2017
हरतालिका तीज व्रत 2017 शुभ मुहूर्त
हरतालिका तीज व्रत 2017 शुभ मुहूर्त
भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है। भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज व्रत कुमारी औरसौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं। हरतालिका तीज व्रत निराहार और निर्जला किया जाता है। इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए किया था। हरतालिका तीज व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पति की कामना और पति की लंबी आयु के लिए कुंवारी कन्या और सौभाग्यवती स्त्रियां हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। इस बार तीज का पर्व शुभ व सुखद संयोग लेकर आया है। तृतीया तिथि 24 तारीख को सुबह 5:45 बजे से लग जाएगी इसलिए व्रत रखने वाली महिलाएं और लड़कियां इससे पहले ही सरगी कर लें। सरगी यानी व्रत लेने की प्रक्रिया। यह व्रत ककड़ी के सेवन से लिया जाता है और ककड़ी के सेवन से ही खोला जाता है। पूजा करने का शुभ मुहूर्त
प्रात:काल हरतालिका तीज- सुबह 05:45 से सुबह 08:18 बजे तक
प्रदोषकाल हरतालिका तीज- शाम 6:30 बजे से रात 08:27 बजे तक
पूजा का वक्त- 1 घंटा 56 मिनट हरतालिका तीज व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
No comments:
Post a Comment