Pages

Wednesday, 10 January 2018

मकर संक्रांति 2018: स्‍नान का शुभ मुहूर्त, महत्‍व पूजा व‍िधि, मंत्र,

मकर संक्रांति 2018:  स्‍नान का शुभ मुहूर्त, महत्‍व पूजा व‍िधि, मंत्र,

makar-sankranti 2018


मकर संक्रांति 2018 के लिए इमेज परिणाम14 जनवरी 2018  को पूरे देश में मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस बार मकर संक्रांति के दिन सर्वार्थ सिद्धि और परिजात योग भी बन रहा है जिसे ज्योतिष में शुभ माना जाता है।ऐसा 6 साल बाद हो रहा है कि रविवार को ही मकर संक्रांति पड़ रही है। इसके साथ ही संक्रांति पर्व पर मूल नक्षत्र, सिंह लग्न और ध्रुव योग के संयोग शुभ फल प्रदान करने वाले हैं। साथ में इस दिन प्रदोष होने से रवि प्रदोष का भी संयोग बनेगा।इस साल मकर संक्रांति के साथ कई शुभ संयोग बने हैं। सबसे पहले तो रविवार के दिन मकर संक्रांति का होना ही अच्छा संयोग है क्योंकि रविवार के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। अपने दिन में ही सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना है जिसे सभी सिद्धियों को पूर्ण करने में सक्षम माना गया है। तीसरा इस दिन प्रदोष व्रत भी है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इसदिन ध्रुव योग भी बना हुआ है। ऐसे में इस मकर संक्रांति पर किया गया दान-पुण्य और पूजन का अन्य दिनों की अपेक्षा हजारों गुणा पुण्य प्राप्त होगा और ग्रह दोषों के प्रभाव से भी आप राहत महसूस कर सकते हैं। 
मकर संक्रांति के द‍िन स्नान, दान, जप, तप, श्राद्ध तथा अनुष्ठान का बहुत महत्व है। कहते हैं कि इस मौके पर किया गया दान सौ गुना होकर वापस फलीभूत होता है। मकर संक्रान्ति के दिन घी-तिल-कंबल-खिचड़ी दान का खास महत्व है।
मकर संक्रांति के द‍िन सूर्य दक्ष‍िणायन से उत्तरायण होते हैं
  1. इस द‍िन तड़के सुबह स्‍नान कर सूर्य उपासना का व‍िशेष महत्‍व है
  2. मकर संक्रांं‍ति की पूजा व‍िध‍ि
    भविष्यपुराण के अनुसार सूर्य के उत्तरायण के दिन संक्रांति व्रत करना चाहिए. 
    तिल को पानी में मिलाकार स्नान करना चाहिए. अगर संभव हो तो गंगा स्नान करना चाहिए. इस द‍िन तीर्थ स्थान या पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व अधिक है.
    इसके बाद भगवान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए.
    मकर संक्रांति पर अपने पितरों का ध्यान और उन्हें तर्पण जरूर देना चाहिए. 
  3. मकर संक्रांत‍ि के मौके पर ख‍िचड़ी और त‍िल-गुड़ दान देने का व‍िधान है
  4.  मंत्र
  5. मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद भगवान सूर्यदेव का स्मरण करना चाहिए. 
    1- ऊं सूर्याय नम: ऊं आदित्याय नम: ऊं सप्तार्चिषे नम:
    2-  ऋड्मण्डलाय नम: , ऊं सवित्रे नम: , ऊं वरुणाय नम: , ऊं सप्तसप्त्ये नम: , ऊं मार्तण्डाय नम: , ऊं विष्णवे नम: 

    शुभ मुहूर्त
    साल 2018 में मकर संक्रांति 14 जनवरी 2018, रविवार के दिन मनाई जाएगी.
    पुण्य काल मुहूर्त- प्रात:  6 :56 से प्रारम्भ 

          बिशेस पुण्य काल मुहूर्त
    -दिन मे 1 :20 से सूर्यास्त तक

No comments:

Post a Comment