Pages

Thursday, 17 January 2019

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 20 मार्च 2019

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 20 मार्च 2019
 holika-dahan-2019-date


Related imageहोली, हिन्दू धर्म में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है जिसे देश के सभी हिस्सों में बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। जहां एक तरफ धुलेंडी के दिन सभी लोग रंगों में मलीन दिखाई पड़ते है होली से एक दिन पूर्व हलिका दहन मनाई जाती है। जिसे भक्त प्रह्लाद के विश्वास और उसकी भक्ति के रूप में मनाया जाता है।

 होली कब मनाई जाती है?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, होलका दहन धुलेंडी (खेलनी वाली होली) से एक दिन पहले मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है।
होलिका दहन सूर्यास्त के पश्चात् प्रदोष के समय, जब पूर्णिमा तिथि व्याप्त हो उस समय किया जाता है। पूर्णिमा तिथि के दौरान भद्रा होने पर होलिका पूजन और होलिका दहन नहीं करना चाहिए। क्यूंकि भद्रा में सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। होलिका दहन के अगले दिन रंगवाली होली मनाई जाती है।

होलिका दहन 2019 

होलिका दहन 20 मार्च 2019, बुधवार को है। 

होलिका दहन मुहूर्त

 होलिका दहन का मुहूर्त  --- रात 20:57 से 24:28+ बजे। 
होलिका दहन की अवधि -- 3 घंटे 30 मिनट

होलिका दहन में भद्रा

भद्रा पूँछ ---शाम 17:23 से 18:24 बजे।
भद्रा मुख ---शाम 18:24 से 20:07 बजे।

रंगवाली होली

21 मार्च 2019, गुरुवार
पूर्णिमा तिथि आरंभ = 20 मार्च 2019, बुधवार, सुबह 10:44 बजे। 
पूर्णिमा तिथि समाप्त = 21 मार्च 2019, गुरुवार, सुबह 07:12 बजे। 

No comments:

Post a Comment