नवरात्रि मां दुर्गा की पूजन विधि 2017 कैसे करे
Navratri Puja Vidhi 2017
अपने घर के मंदिर में मां दुर्गा की एक मूर्ति रखें। मां की मूर्ति के ऊपर उनके पसंदीदा फूलों की माला पहनानी चाहिए। इसके बाद हल्दी, सिंदूर, लाल फूल, बेलपत्र और पीले चावल चढ़ाएं। अब आप किसी साफ बर्तन में अच्छे जगह की मिट्टी को डालें। उस मिट्टी से भरे बर्तन में जौ के बीज डालें। अब आप कलश स्थापना करें।अब उस कलश में सिक्के, कशेली और उसके ऊपर आम के पत्ते यानि की छोटी सी टहनी डाल दें। कर एक मिट्टी के प्लेट से ढंक दें। अब इस प्लेट में जौं या धान डालकर इसके ऊपर रखें। अब एक सूखे नारियल के ऊपर लाल कपड़े लपेंटे और उसे इसके ऊपर रखें। साथ ही कलश के नीचे दिया जलाएं, ध्यान रहे दिए के निचे थोड़े से रंगे हुए पीले चावल जरूर डाल दें। कलश के मुंह के ऊपर लाल धागे (मौली) को लपेटें। अब आप नौं दिन तक उस कलश को मां के मूर्ति के सामने रहने दें। अब वहां गंगाजल छिड़कें। अब आप एक अखंड दीप जलाएं जो पूरे नौ दिन तक और रात जलने चाहिए। मां के सामने मिठाई, फल, और घर का बना नवरात्र का व्यंजन रखें। इसके अलावा, मां के सामने देवी स्तुति और दुर्गा कवच पढ़े। बाद में पान के पत्ते पर कपूर डालकर मां दुर्गा की आरती करें। मां को भोग लगाए हुए प्रसाद को घर के सभी लोगों को खिलाएं।
No comments:
Post a Comment