Tuesday, 14 November 2017

व्यापार- वृद्धि व दुकान बंधन खोलने वाला अचूक मंत्र

 व्यापार- वृद्धि व दुकान बंधन खोलने वाला अचूक  मंत्र 

Trade-up
  विधि: पहले किसी शुभ मुहूर्त में घृत, गुग्गुल की धूप देते हुए 108 जप कर लें। दुकान खोलकर साफ-सफाई करने के बाद काली साबुत उड़द के दानों पर 108 बार मंत्र पढ़कर दुकान में बिखेर दें तथा कुछ दाने बैठने वाली गद्दी के नीचे अवश्य ही डालें। प्रयोग रविवार के दिन से प्रारंभ कर आवश्यकतानुसार 3, 5 या 7 रविवार तक लगातार करें। प्रारंभ व समापन रविवार को ही करने से लाभ होगा। इससे व्यापार में वृद्धि तथा दुकान बंधी हो तो खुल जाना स्वाभाविक है। 
मंत्र: भंवर वीर तू चेला मेरा, खोल दुकान कहा  कर मेरा। उठै जो डण्डी बिकै जो माल, भंवरवीर सोखे नहिं जाय।

कर्ज से मुक्ति के लिए इस प्रकार करें हनुमान जी को प्रसन्न


कर्ज से मुक्ति के लिए इस प्रकार करें हनुमान जी को प्रसन्न

karj se mukti hetu hanumaan ji ko prssn kre 

Image result for hanumanसांसारिक जीवन में श्री राम भक्त हनुमान को भक्ति का दूसरा नाम माना जाता है, कहा जाता है की यदि आपके जीवन मे आने वाली मुश्किलों पर विजय प्राप्त करना है तो उसके लिए मंगलवार का दिन सर्वेश्रेष्ठ है।  ऐसे उपाय  हैं जिनसे मंगलवार के दिन करने से जीवन में आने वाली हर मुश्किल से पार पाया जा सकता है।

अगर लंबे समय से आपके ऊपर कर्ज है और आप उस कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऋण मोचन मंगल स्त्रोत का पाठ करें।

शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए शुद्ध घी के रोट का भोग हनुमान जी को भोग लगाना चाहिए। मंगलवार को यह उपाय करें तो और भी अच्छा है।

यदि आप काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं तो मंगल कवच का पाठ करें।

अगर आप लंबे समय से किसी रोग से पीड़ित हैं तो प्रत्येक मंगलवार “ॐ अं अंगारकाय नमः” की 5 माला जाप करें। जल्द ही रोग मुक्त हो जाएंगे।

Friday, 10 November 2017

सफलता चूमेगी आपके कदम इन वारो मे करे ये कार्य

सफलता चूमेगी आपके कदम इन वारो  मे करे ये कार्य


यदि  आपके सोचे हुए काम पूरे नही होते या उनका कोई परिणाम नही मिलता तो आप उन कार्यों को पुराणों, मुहूर्त ग्रंथों और फलति ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार बताए गए वार को करें। आप जरूर सफल होंगे।

रविवार को  यह सूर्य देव का वार माना गया है। इस दिन नवीन गृह प्रवेश और सरकारी कार्य करना चाहिए। विज्ञान, इंजीनियरिंग, सेना, उद्योग बिजली, मैडिकल एवं प्रशासनिक शिक्षा उत्तम, नवीन वस्त्र धारण, सोने और तांबे की वस्तुओं के नवीन आभूषण धारण करने शुभ होते हैं। किसी रोग का इलाज करने क लिए भी यह दिन शुभ माना जाता है। 

सोमवार कोसरकारी नौकरी वालों के लिए पद ग्रहण करने के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। ग्रह शुभारंभ ,लेखनादि कार्य, मेडिकल शिक्षा, सौंदर्य प्रसाधन, औषधि निर्माण व योजना संबंधित, आभूषण धारण, तेल लगाना, हजामत बनाना, नया जूता पहनना शुभ है। गहने खरीदने और बेचने के लिए भी सोमवार का दिन अच्छा माना जाता है।  

मंगलवार को  मंगल देव के इस दिन विवाद एवं मुकद्दमे से संबंधित कार्य करने चाहिए। बिजली से संबंधित कार्य, सर्जरी की शिक्षा, शस्त्र विद्या सीखना, अग्नि स्पोर्टस, भूगर्भ विज्ञान, दंत चिकित्सा, मुकदमा दायर करना शुभ है। लेकिन इस दिन भूल कर भी किसी से उधार न लें।

बुधवार को  इस दिन यात्रा करना, करना, दलाली, योजना बनाना आदि काम करने चाहिए। गणित, लेखनादि, बौद्धिक कार्य, बैंक, वकालत, तकनीकी हुनर, ज्योतिष, विज्ञान, वाहनादि चलाना सीखना, नवीन वस्त्र धारण, नवीन आभूषण धारण, तेल लगाना विशेष शुभ, हजामत, नया जूता पहनना, मुकदमा दायर करने लिए बुधवार को उचित दिन माना गया है।
 

गुरुवार को बृहस्पति देव के इस दिन यात्रा, धार्मिक कार्य, विद्याध्ययन और बैंक से संबंधित कार्र्य करना चाहिए। दर्शन-शास्त्र, धर्म मंत्र, ज्योतिष, वकालत, उच्च पद प्रशासनिक, शिक्षा, वैद्यकी कार्य, नवीन वस्त्र धारण, नवीन आभूषण धारण शुभ है।


शुक्रवार को गृह प्रवेश,  शुक्र देव भौतिक सुखों के स्वामी है। इसलिए इस दिन सुख भोगने के साधनों का उपयोग करें। नृत्य, वाद्य, गायन, कल, संगीत, एक्टिंग, गीत-काव्य, स्त्रियों एवं सौंदर्य संबंधित, नवीन वस्त्र धारण अतिशुभ, नवीन आभूषण, आदि

शनिवार को मकान बनाना, गृह प्रवेश, ऑपरेशन, तकनीकी शिल्प कला, मशीनरी संबंधित ज्ञान, ज्ञान सीखना, तेल लगाना विशेष शुभ, मुकदमा दायर करना शुभ है। 

ज्योतिष के अनुसार चांदी में तेजी या मंदी के योग

 ज्योतिष के अनुसार चांदी में तेजी या मंदी के योग

According to astrology teji mandi in silver


ज्योतिष में ग्रह की पूरे मार्केट को प्रभावित करती है यह पर चाँदी के बारे मे जानकारी दी जा रही है चांदी में अचानक बहुत तेजी आ जाती है या यहमंदीहो जाती है। ऐसा क्यों होता है? इसके लिए ज्योतिष में कुछ ग्रहों को कारक माना जाता है। चांदी में तेजी या मंदी निम्र ग्रह योगों के होने पर भी तेजी और मंदी की सम्भावना रहती है |
मंदी का योग
* मंगल अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण पर आए तो यह चांदी में मंदी का संकेत है।

* सोमवारी अमावस्या चांदी को मंदी करती है।

* शनि के मार्गी या वक्री होने पर चांदी में मंदी आ सकती है।

* शुक्र का वक्री होकर अस्त होना चांदी में मंदी करा सकता है।

* बुध, शुक्र या बुध-चंद्र की युती चांदी में मंदी ला सकती है।

* शुक्लपक्ष 16 दिनों का हो तो चांदी में मंदी आती है।

* बुधवार के दिन चंद्र दर्शन चांदी में मंदी करता है।
तेजी के योग
* बुध या गुरु के वक्री होने पर चांदी के भाव तेज होना संभव है।

* शुक्रवार, शनिवार का चंद्र दर्शन चांदी में तेजी करवा सकता है।

* शुभ ग्रह रहित पुष्प या धनिष्ठा नक्षत्र चांदी में तेजी का कारण बनते हैं।

* बुध-गुरु-शुक्र में से कोई भी ग्रह अस्त होने पर चांदी में तेजी होना संभव है।

* किसी महीने में पांच बुधवार होने पर चांदी में उतार-चढ़ाव आकर तेजी होना संभव है।

* शुक्लपक्ष की पंचमी मंगलवारी हो तो चांदी में तेजी हो सकती है।

* सूर्य की संक्रांति के समय सूर्य चंद्र एक राशि पर आने से चांदी में तेजी आना संभव है।

* बुध, गुरु का उदय तथा पश्चिम का शुक्रास्त चांदी में तेजी लाता है।

Wednesday, 8 November 2017

दर्पण या कांच के टूटने क्या बताता है

दर्पण या  कांच के टूटने क्या बताता है
mirror ke tutna shubh ya ashubh


दर्पण घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। दर्पण सदैव उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। घर या प्रतिष्ठान में नुकीले या तेजधार वाले दर्पण कभी नहीं लगाने चाहिए। शयन कक्ष में यदि दर्पण लगाना है तो उत्तर या पूर्व की दीवार पर ही लगाना चाहिए।

Image result for दर्पण टूटनाशयनकक्ष में बेड के ठीक सामने आईना लगाना अशुभ माना जाता है। बेड के ठीक सामने दर्पण होने से पति-पत्नी के बीच टकराव पैदा हो जाता है। दर्पण के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए इसे ढंककर रखना चाहिए। रात में तो दर्पण आखों को नजर नहीं आना चाहिए।

दर्पण का टूटना अशुभ माना जाता है । माना जाता है कि दर्पण के टूटने पर जैसे कोई मुसीबत इस पर टल गई हो। टूटे हुए शीशे को तुरंत फेंक देना चाहिए। कांच का टूटना घर मे नकारात्मकता को लाता है। इसके टूटते ही घर की शांति भंग हो जाती है। 

घर में जब अचानक से कांच टूट जाये तो इसका संकेत होता हैकि घर में किसी तरह की कोई विपदा आने वाली होती है। वह दर्पण या  कांच के टूटने के कारण हमारी  कोई मुसीबत  टल गई हो। 

Tuesday, 7 November 2017

अगहन माह के गुरुवार में मां लक्ष्मी पूजा

अगहन माह के  गुरुवार में मां लक्ष्मी के साथ करें दक्षिणावर्ती शंख की  पूजा बरसेगा अपार धन



मार्गशीर्ष अगहन माह माह प्रारंभ हो गया है।  घरों में बुधवार से ही गुरुवारी पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। अगहन माह में देवी भगवती की उपासना शुभ फलदायी होती है।
एव दक्षिणावर्ती शंख को लक्ष्मी स्वरूप कहा जाता है। इसके बिना लक्ष्मीजी की आराधना पूरी नहीं मानी जाती है। अगहन मास में खास तौर पर गुरुवार के दिन लक्ष्मी पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इसके अलावा भी प्रतिदिन घर में शंख पूजन करने से जीवन में कभी भी रुपए-पैसे, धन की कमी महसूस नहीं होती। 
Image result for लक्ष्मीगुरुवार के दिन हर घर में मां लक्ष्मी का पूजन होगा। हर घर में मां लक्ष्मी की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। हर घर के द्वार पर दीपों से रोशनी की जाएगी। 
 हर घर के मुख्य द्वार से लेकर आंगन और पूजा स्थल तक चावल के आटे के घोल से आकर्षक अल्पनाएं बनाई जाएंगी।

इन अल्पनाओं में मां लक्ष्मी के पांव विशेष रूप से बनाए जाएंगे। शाम होते ही मां लक्ष्मी के सिंहासन को आम, आंवला और धान की बालियों से सजाया जाएगा और कलश की स्थापना कर मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। इसके बाद गुरुवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही मां लक्ष्मी की भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद उन्हें विशेष प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाएगा। 
  अगहन महीने के गुरुवारी पूजा में मां लक्ष्मी को प्रत्येक गुरुवार को अलग-अलग पकवानों का भोग लगाने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। गुरुवार को पूजा-अर्चना के बाद शाम होते ही प्रसाद खाने-खिलाने का दौर शुरू हो जाता है। इस अवसर पर आस-पड़ोस की महिलाओं, बहू-बेटियों को प्रसाद खाने के लिए विशेष रूप से निमंत्रण दिया जाता है।  अगहन महीने के गुरुवार की पूजन करने से जीवन में कभी भी रुपए-पैसे, धन की कमी महसूस नहीं होती।