Showing posts with label अपने जन्म वार से जाने अपना भविष्य. Show all posts
Showing posts with label अपने जन्म वार से जाने अपना भविष्य. Show all posts

Monday, 25 November 2019

अपने जन्म वार से जाने अपना भविष्य

अपने जन्म वार से जाने अपना भविष्य

 जो भी व्यक्ति जिस दिन पैदा हुआ होता है वो दिन उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है जैसे उस व्यक्ति का व्यवहार, व्यक्तित्व और भविष्य आदि। सप्ताह के सातों दिन के कारक ग्रह अलग-अलग बताए गए हैं। हर व्यक्ति एक दूसरे को जानने की कोशिश में लगा होता है कि उस व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा। यदि आप भी किसी बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सप्ताह के अलग- अलग वार को जन्म लेने वालों का भविष्य और स्वभाव कैसा होगा।

* रविवार :

जिन लोगों का जन्म रविवार के दिन हुआ है, वे सामान्यत: भाग्यशाली रहते हैं। इनकी आयु भी अधिक रहती है। कम बोलने वाले ये लोग कला और शिक्षा के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। साथ ही, ये लोग धर्म में रुचि रखते हैं। घर-परिवार के सदस्यों को खुश रखने का प्रयास करते हैं। सामान्यत: ये लोग 20 से 22 वर्ष की आयु तक कष्ट झेलते हैं। जिस स्त्री का जन्म किसी भी माह के रविवार को हुआ है, वह दान-पुण्य करने वाली, बलशाली, शीत प्रवृत्ति वाली, चतुर और क्लेश करने वाली होती है। ऐसी स्त्रियां स्वभाव से धार्मिक भी होती हैं।

* सोमवार :

इस दिन जन्मे लोग बहुत हसमुख किस्म के होते हैं और बहुत मीठा बोलने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति साहसी, बुद्धिमान और काफी महत्वाकांक्षी भी होते हैं। इस दिन जन्मे लोगो को सर्दी, खांसीऔर कफ जैसी परेशानियां हो सकती हैं। सोमवार को जन्मे लोगों के जीवन में प्यार का बहुत महत्त्व होता है, ये एक बार जिसे प्यार करते है उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हैं और ये अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस दिन जन्मे लोगों के जीवन साथी में थोड़ा बहुत अहम् होता है और हमेशा अपनी चलनी की आदत होती है।

* मंगलवार :

मंगलवार को जन्मे जातक स्वभाव से उग्र, साहसी, प्रयत्नशील, महत्वाकांक्षी होते हैं। इनमें नेतृत्व की क्षमता अन्य के मुकाबले अधिक होती है। जिम्मेदारियों के कार्य में सफल भी होते हैं। खिलाड़ी पहलवान, सेना या पुलिस विभाग में सफल रहते हैं। यह कुछ रक्तवर्ण के होते हैं या गेहूंआ रंग होता है
* बुधवार :धर्म-कर्म में ध्यान लगाने वाले होते हैं। ये बुद्धिमान और मधुर भाषी होते हैं। विद्वान और धार्मिक जीवन जीने वाला इनका स्वभाव होता है। माता-पिता से विशेष प्रेम रखते हैं। 8 और 22 वर्ष की आयु में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार को जन्म लेने वाली स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली होती हैं, क्योंकि इन्हें सरस्वती माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ये स्त्रियां सामान्यत: दिखने में सुंदर और स्वभाव से कोमल होती हैं। इस दिन जन्म लेने वाली स्त्रियां सदगुणी, कई कलाओं में कुशल होती हैं।

* गुरुवार :

जिन लोगों का जन्म गुरुवार को होता है वे काफी साहसी और बुद्धिमान होते हैं। किसी भी प्रकार की मुश्किल सामना आसानी से कर लेते हैं। इन्हे हर कोई बहुत जल्द पसंद करने लगता है इन लोगों के दोस्त बहुत अच्छे और इनके प्रति समर्पित होते हैं। इस दिन जन्मे जातकों को अपने जीवन में छोटी मोती परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है पर ये उस परेशानी से छुटकारा भी जल्द ही पा लेते हैं। ये धार्मिल प्रवर्ति के भी होते हैं। गुरुवार को जन्मे लोगों को लिवर, शारीरिक कमजोरी, ह्रदय रोग और मोटापा जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

* शुक्रवार :

शुक्रवार को जन्मे जातक कला के प्रति रूचि रखने वाले, सुंदर, आकर्षक व्यक्तित्व के धनी, सौंदर्यप्रेमी, मधुरभाषी, यात्राओं के शौकिन, सुंदर स्थानों पर घुमने वाले, कलाकार स्वभाव के होते हैं। इनमें सेक्स की भावना अन्य के मुकाबले अधिक होती है। सुंदर कपडे़ पहनने के शौकिन, आभूषण प्रिय होते हैं।

* शनिवार :

कृषि या व्यापार या तकनीकी क्षेत्र में विशेष रुचि रखते हैं। इन्हें छोटी आयु में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इन लोगों को मित्रता में सावधान रहने की आवश्यकता होती है। माता-पिता, भाई-बहनों की ओर से पूर्ण सुख प्राप्त नहीं हो पाता है। इन लोगों को 20, 25 और 45 वर्ष की आयु में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनिदेव के वार शनिवार को जन्म लेने वाली स्त्री शरीर से दुबली-पतली होती हैं और कद इनका लंबा होता है। सामान्यत: इस दिन जन्म लेने वाली स्त्रियां काले रंग वाली या सांवले रंग वाली होती हैं। कभी-कभी ये महिलाएं दूसरों की चुगली भी कर सकती हैं।