Showing posts with label क्या आपके हथेली पर भी बने हैं तरक्की और सुख समृद्धि लक्ष्मी के पांच निशान. Show all posts
Showing posts with label क्या आपके हथेली पर भी बने हैं तरक्की और सुख समृद्धि लक्ष्मी के पांच निशान. Show all posts

Sunday, 10 May 2020

क्या आपके हथेली पर भी बने हैं तरक्की और सुख समृद्धि लक्ष्मी के पांच निशान

क्या आपके हथेली पर भी बने  हैं तरक्की और सुख समृद्धि लक्ष्मी के पांच निशान


palmistryहस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेलियों पर बनने वाले तरह-तरह के निशानों और आकृतियों से भविष्य के बारे में जानकारियां हासिल की जाती हैं। हथेली पर कुछ ऐसे ही निशानों और रेखाएं से जानिए व्यक्ति के सुख-समृद्धि 

हथेली की लकीरें और आर्थिक स्थिति
1. हथेली पर बनी भाग्यरेखा ही व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण करती हैं। अगर भाग्य रेखा हथेली के अंतिम छोर से यानी मणिबंध से आरंभ होकर शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति जीवन का हर सुख प्राप्त करता है। नौकरी और व्यवसाय में हमेशा तरक्की करता है।

2. हथेलियों की उंगलियों की बनावट से भी व्यक्ति के भाग्यशाली होने का संकेत मिलता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली भारी, उंगलियां कोमल और लंबी होती तो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है।

3. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत में उभार होता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही धनवान होता है और उसके मान सम्मान में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आती।

4. शनि पर्वत जोकि मध्यमा उंगली के नीचे बना होता है अगर वहां पर दो खड़ी हुई रेखाएं बनती हो तो व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होती।

5. हथेली पर त्रिकोण का निशान होने पर व्यक्ति बहुत समृद्धिशाली होता है।