Showing posts with label गुरु का गोचर -वृश्चिक राशि मे 2018 -2019 विचार --सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा फल--. Show all posts
Showing posts with label गुरु का गोचर -वृश्चिक राशि मे 2018 -2019 विचार --सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा फल--. Show all posts

Thursday, 11 October 2018

गुरु का गोचर -वृश्चिक राशि मे 2018 -2019 विचार --सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा फल--

गुरु का गोचर -वृश्चिक राशि मे  2018 -2019 विचार --सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा फल-- 

guru ka vrsshik rashi me prvesh 2018 -2019 

Image result for गुरु का राशि परिवर्तन 2018गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर हो रहा है। मंगल की राशि वृश्चिकमें गुरु कुछ लोगों के लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है।कुछ राशि यों के लिए कष्ट करी  गुरु ग्रह करीब 13 माह में एक बार राशि बदलता है। फल क्या होगा |जाने सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा फल-- 


मेष-  नए कार्यों प्राप्त होंगे एवं विरोधी से हानी  रहेंगे। अभी प्रसन्नता और अचानक धन लाभ का योग है। कुछ दिनों बाद समस्याएं बढ़ सकती हैं। आरोप लग सकते हैं।तनाव रहेगा एवं अनेक प्रकार की चिंताएं रहेंगीशांति करावे 
वृृषभ-  सहयोग की प्राप्ति। परिवार में खुशियां और धन की प्राप्ति होगी। नए कार्यों प्राप्त होंगेकुछ दिनों बाद आय में सुधार होगा, लेकिन अन्य हालात वैसे ही बने रहेंगे। मेहनत अधिक रहेगी। निकट के लोग दूरी बनाने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे हालात अच्छे  जाएंगे।
मिथुन- भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य में गति बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य प्राप्त होंगे। सावधान रहें वाहन से दिक्कत हो सकती है। मित्रों से परेशानी होगी। परिवार के साथ यात्रा  पर जाने का मौका प्राप्त होगा।
कर्क- गुरु की नवम पूर्ण दृष्टि के साथ, गुरु के पंचम हो जाने से कई दिनों से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। आय में सुधार के साथ, सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधियों का शमन होगा। राहत की प्राप्ति होगी। कानूनी मामलों में आ रही अड़चनें भी समाप्त होंगी।
सिंह-  आय एवं कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा और नए कार्यों की प्राप्ति होंगी। जमीन से लाभ प्राप्त होगा। गुरु चतुर्थ है, इस कारण कुछ दिनों बाद आय में कमी देने वाला समय आ सकता है। सतर्क रहने से लाभ होगा।
कन्या-  कार्य में बाधाएं आएंगी और खर्च अधिक होगा। बेकार समय भी बर्बाद होगा। अभी सावधान रहें, नुकसान हो सकता है। परिवार अनुकूल रहेगा और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। 
तुला- कार्य समय पर होंगे एवं लाभ की प्राप्ति भी होगी। कुछ दिनों बाद परेशानी आ सकती है। चोरी होने का भय है। बुरे समय के बाद फिर अच्छा समय आने के योग हैं। वाहन सुख एवं यात्रा का योग है। मित्रों से मिलना होगा। मनचाहे काम मे बाधा आयगी 
वृश्चिक-  मदद की प्राप्ति भी होगी और कार्य में तरक्की मिलेगी। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। गुरु का प्रवेश राशि में होने से पिछले समय से चली आ रही आर्थिक तंगी  होगी। साथ ही सम्मान वृद्धि के साथ बड़े कार्य करने के मौके मिलेंगे।
धनु-  गुरु द्वादश रहेगा। यह समय व्यय बढ़ाने वाला और आय को कम करने वाला होगा। अत्यंत सावधान रहकर काम करना होगा।  रोग से कष्ट होगा वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
मकर-आय में वृद्धि होने लगेगी। अनावश्क समय की बर्बादी से बचेंगे। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। नए काम की प्राप्ति होगी। पुरानी जायदाद से लाभ मिलेेगा। साथियों के कारण परेशानियां हो सकती हैं।  परेशानियां रहेंगी। धीरे-धीरे  सुधार होगा। 
कुंभ-  कार्य स्थान पर प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। यात्राएं सुखद रहेंगी। विरोधी शांत रहेंगे। कुछ दिनों बाद अनचाहे काम करना पड़ सकते हैं। आय बनी रहेगी। संतान से सुख और कार्य में वृद्धि |
मीन- आपके लिए समय अच्छा है। । वरिष्ठों सहयोग प्राप्त होगा। नए काम भी मिल सकते हैं। योजनाएं सफल होंगी। कुछ दिनों बाद कार्यों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन गुरु नवम होने से भाग्य वृद्धि होगी और परेशानियों को दूर कर पाएंगे। पिछले समय से रुके कार्यों में गति आएगी