Showing posts with label राशिफल-- जून 2020 मासिक राशिफल 12 राशियो मे क्या होगा. Show all posts
Showing posts with label राशिफल-- जून 2020 मासिक राशिफल 12 राशियो मे क्या होगा. Show all posts

Thursday, 28 May 2020

राशिफल-- जून 2020 मासिक राशिफल 12 राशियो मे क्या होगा

राशिफल-- जून 2020 मासिक राशिफल 12 राशियो मे क्या होगा 

Rashifal June 2020 

चन्द्रराशि के आधार पर लिखा गया है। जन्मकुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है व्यक्ति का राशि वही होता है  आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखे। जून 2020 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में सहायता प्रदान करेगा। 

मेष राशिफल इस समय आपके राशि वालों के लिए लाभेश सूर्य उत्तरार्द्ध में लग्न में होगा अतः लाभ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। विषम परिस्थितियों के बावजूद  निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे । अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें । शारिरिक कष्ट तथा मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। गुप्त चिंता के कारण पेट में परेशानी हो सकती है।  रक्त विकार के कारण शरीर में कष्ट हो सकता है।


उपाय

दुर्गा सप्तशती का पाठ करे मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। 

वृष राशिफल इस माह व्यवसाय के क्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार होगा। मान सम्मान तथा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क में बढ़ोतरी होगी। धन तथा भाग्य वृद्धि के लिए भरपूर मेहनत करेंगे। प्यार में रोमांस बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।पिता का सहयोग मिलेगा।


उपाय 

शुक्रवार का व्रत करे या  श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा ।

मिथुन राशिफल इस माह  बनते कामों में अड़चनें  आएगी। परिवारिक चिंता और मानसिक तनाव बना रहेगा। धन की कमी महसूस करेंगे। धन की प्राप्ति होगी शनि के अढ़ैया के कारण शारीरिक कष्ट तथा मानसिक तनाव का योग बन रहा है। आपको अनेक प्रकार के उलझनों का सामना करना पर सकता है। आप अपने व्यवसाय या नौकरी को लेकर परेशान रह सकते हैं अतः सावधानी बरतें।

उपाय
श्री विष्णु सहस्त्रनाम  का पाठ करे शुभफल की प्राप्ति होगी। 

कर्क राशिफल इस माह धन का व्यय अपेक्षा से अधिक हो सकता है। कोई बिगड़े हुए कार्य के बन जाने से आपके तथा परिवार मे खुशी का माहौल बनेगा । किसी भी प्रकार के वाद विवाद एवं झगड़े से दूर रहें ।कार्यस्थल पर किसी उच्च अधिकारी से विरोध के कारण परिवार में तनाव हो सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है।

 उपाय
शिवस्तोत्र या शिवजी के पंचाक्षरी मंत्र का मानसिक जप करें ।

सिंह राशिफल 

माह के पूर्वार्ध में सूर्य के कर्म भाव में होने से सोचें हुए सभी कार्य सम्पन्न होंगे।क्रय-विक्रय के कार्यों से लाभ के योग हैं । स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। उत्तरार्ध में दिनांक 18 से विभिन्न आर्थिक योजनाओं को क्रियान्वित करने के संकेत मिल रहे हैं। कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। सुख साधनों में वृद्धि होगी। 

उपाय

सूर्य भगवान् को अर्घ्य प्रदान करे

कन्या राशिफल जून माह यात्राएं, स्थान परिवर्तन तथा अनियोजित खर्च हो सकता है । आय के साधन में कमी से आर्थिक  स्थिति कमजोर हो सकता है धैर्य धारण करें निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। इस समय आप असंतुष्ट एवं परेशान नजर आएंगे। मास के आरम्भ में कुछ सोची योजनाओं में प्रगति तथा रुके हुए कार्यों में पूरा हो सकता है। पुनः धन आगमन का योग बन रहा है।

उपाय
दुर्गा सप्तशती के सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का नियमित पाठ करें।

 तुला राशिफल जून माह में अपने कार्यों के लेकर दौड़-धूप बना रहेगा । निकट बंधुओं के साथ तनाव का माहौल बना रहेगा ।परिवारिक शांति बनी रहेगी फिर भी बुद्धि और विवेक का परिचय देते हुए कोई भी कार्य करना श्रेष्ठकर रहेगा। दिनांक 12 से अचानक यात्रा की संभावना बन रही है।

उपाय
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें आपका कल्याण होगा।

वृश्चिक राशिफल जून महीना में किसी प्रिय बंधुओं से मेलजोल होगा। तीर्थ यात्रा का योग बन रहा है। इस महीने अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दे। शादी की बात चल सकती है। आर्थिक रूप से कठिन परिस्थितियों का सामना करना पर सकता है फिर भी  निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे । अनियोजित खर्च से बचने की कोशिश करें।

उपाय
श्री दुर्गा कवच का नियमित पाठ करना शुभ रहेगा ।

धनु राशिफल --इस माह प्रॉपर्टी को को लेकर पारिवारिक कलह संभव है। इस माह धन लाभ की स्थिति बन रही है अचानक रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा का भी योग बन रहा है। रुके हुए कार्य पूरा हो सकता है। व्यवसाय तथा भूमि जायदाद संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होंगी परन्तु उसका निराकरण हो जायेगा।यदि स्त्री की कुंडली है और आप गर्भवती है तो सावधानी बरते।


मकर राशिफल -लग्नेश शनि की दृष्टि लग्न के ऊपर है अतः कार्य क्षेत्र में स्थिति संतोषजनक रहेगी। यदि स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई परेशानी पहले से चल रही है तो चलती रहेगी।  धनार्जन के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की जरूरत है। मासांत में पारिवारिक सहयोग से बिगड़े हुए कार्य में सुधार होगा।

उपाय
शानिस्तोत्र का नियमित पाठ करें।

कुंभ राशिफल- इस माह आपका प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आप अनावश्यक दौड़-धूप से परेशान नजर आएंगे।  आकस्मिक धन का अपव्यय अधिक होगा । परिवार में मतभेद उभर कर सामने आ सकती है।  क्रोध से बचें।  स्वभाव में उत्तेजना का संचार बढ़ेगा। स्वास्थ्य में परेशानी का योग बन रहा है ।

उपाय
शनिवार को पीपल की प्रदक्षिणा करें तथा दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करे आपके लिए कल्याणकारी होगा।  

मीन राशिफल-- जून माह में व्यवसाय को लेकर व्यस्तताएं बढ़ेंगे।कोई  नवीन कार्य की योजना बनेगी। दिनांक 16 से क्रोध एवं उत्तेजना के साथ साथ आपके अन्दर कोई डर बना रह सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है । बन्धु बांधव से मनमुटाव हो सकता है। कैरियर में विघ्नों का सामना होगा।

उपाय -विष्णु सहस्त्र नाम का नियमित जप करे लाभ होगा