Showing posts with label grhay aapki rashi me rahaega april 2013. Show all posts
Showing posts with label grhay aapki rashi me rahaega april 2013. Show all posts

Tuesday, 2 April 2013

grhay aapki rashi me rahaega april 2013


grhay  aapki rashi me rahaega  april 2013




 ग्रह आपकी राशि में रहेगा    अप्रैल-13


चंद्र: माह अप्रैल के प्रारंभ चंद्र वृश्चिक राशि में है। इसके बाद दिनांक 1 अप्रैल से चंद्र रात करीब 3.15 बजे से धनु राशि में जाएगा। चंद्र लगभग ढाई दिन में राशि बदलता है। चंद्र दिनांक 3 की रात अंत करीब 5.45 बजे से मकर राशि में, 6 अप्रैल की सुबह 9 बजे से कुंभ में, 8 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे से मीन में, इसके बाद 10 अप्रैल की रात करीब 9 बजे से मेष राशि में, दिनांक 13 की सुबह 6.35 बजे के बाद वृष राशि में रहेगा। इसके बाद चंद्र 15 अप्रैल की शाम 6 बजे से मिथुन राशि में, 17 अप्रैल की रात अंत करीब 5.45 बजे से कर्क राशि में, तारीख 20 अप्रैल की शाम 4 बजे से सिंह राशि में, इसके बाद 22 अप्रैल की रात करीब 12 बजे से कन्या राशि में, तारीख 24 अप्रैल की रात अंत करीब 5.15 बजे से तुला राशि में, इसके बाद 27 अप्रैल की सुबह 9 बजे से वृश्चिक में, तारीख 29 अप्रैल की दोपहर 11.30 बजे से चंद्र धनु राशि में रहेगा।शनि: शनिदेव को न्यायाधीश माना जाता है। हमारे द्वारा किए गए सभी कर्मों का फल शनि महाराज ही प्रदान करते हैं। इस माह शनि तुला राशि में स्थित है। शनि फिलहाल वक्री है।
राहु: इस माह राहु शनि के साथ तुला राशि में रहेगा।
केतु: अप्रैल-13 में केतु मेष राशि में स्थित रहेगा।गुरु: गुरु ग्रह को देवताओं का गुरु माना जाता है। इस ग्रह को बृहस्पति भी कहते हैं। यह सभी नौ ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। अप्रैल में बृहस्पति ग्रह वृष राशि में स्थित रहेगा।
शुक्र: अप्रैल-13 के प्रारंभ में शुक्र ग्रह मीन राशि में स्थित है। दिनांक 10 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे के बाद यह ग्रह मेष राशि में जाएगा।सूर्य: सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। इस माह के प्रारंभ में सूर्य मीन राशि में स्थित है। इसके बाद 13 अप्रैल की रात लगभग 3 बजे से सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। यह स्थिति मेष संक्रांति कहलाती है।बुध: अप्रैल-13 के प्रारंभ में बुध कुंभ राशि में स्थित है। इसके बाद 9 अप्रैल की रात करीब 3 बजे से यह मीन राशि में प्रवेश करेगा। दिनांक 28 अप्रैल की शाम 6.30 बजे के बाद बुध मेष राशि में जाएगा।मंगल: इस माह की शुरुआत में मंगल ग्रह मीन राशि में स्थित है। इसके बाद 12 अप्रैल की शाम करीब 6.10 बजे से यह मेष राशि में प्रवेश करेगा। मंगलदेव को ग्रहों के सेनापति का पद प्राप्त है।