Showing posts with label kre maa ko prsnn kre vises vidhan. Show all posts
Showing posts with label kre maa ko prsnn kre vises vidhan. Show all posts

Saturday, 13 April 2013

kre maa ko prsnn kre vises vidhan



kre maa  ko prsnn kre vises vidhan




चैत्र नवरात्रि में करे माँ  को प्रसन्न    करे विशेषविधान 







इन दिनों चैत्र मास की नवरात्रि चल रही है, जो 19 अप्रैल, शुक्रवार तक रहेगी। धर्म शास्त्रों के अनुसार देवी शक्ति की उपासना यदि चैत्र नवरात्रि में पूरे विधि-विधान से की जाए तो सभी सुखों की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में विभिन्न प्रकार से देवी की पूजा के बारे में उल्लेख किया गया है।
देवी भागवत (स्कंध 11, अध्याय 12) में लिखा है कि विभिन्न प्रकार के रसों से माता को स्नान करवाया जाए तो वे अति प्रसन्न होती हैं। चैत्र नवरात्रि में ये उपाय करें तो शीघ्र ही मनोकामना पूरी हो जाती है1- माता जगदंबिका को आम अथवा गन्ने के रस से स्नान करवाया जाए तो लक्ष्मी और सरस्वती ऐसे भक्त का घर छोड़कर कभी नहीं जातीं। वहां नित्य ही संपत्ति और विद्या का वास रहता है2- वेद पाठ के साथ यदि कर्पूर, अगरु (सुगंधित वनस्पति), केसर, कस्तूरी व कमल के जल से देवी को स्नान करवाया जाए तो सभी प्रकार के पापों का  नाश हो जाता है तथा साधक को थोड़े प्रयासों से ही सफलता मिलती है।3- देवी के लिए रत्नाभूषणों का दान करने पर भक्त निश्चित ही धन-संपदा प्राप्त करता है। वह अनेक प्रकार की विशेष संपत्तियों का स्वामी होता है।