Showing posts with label moti shankh मोती शंख ---- धन वृद्धि करे. Show all posts
Showing posts with label moti shankh मोती शंख ---- धन वृद्धि करे. Show all posts

Monday, 14 September 2015

moti shankh मोती शंख ---- धन वृद्धि करे

  moti shankh     मोती शंख   ----   धन वृद्धि करे                               


                                                            मोती शंख

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोती शंख एक विशेष प्रकार का शंख होता है। ये आम शंख से थोड़ा अलग दिखाई देता है और थोड़ा चमकीला भी होता है। इस शंख को विधि- विधान से पूजन कर यदि तिजोरी में रखा जाए तो घर, ऑफिस व दुकान में पैसा टिकने लगता है। आमदनी बढऩे लगती है।

उपाय

किसी बुधवार को सुबह स्नान कर साफ कपड़े में अपने सामने मोती शंख को रखें और उस पर केसर से स्वस्तिक का चिह्न बना दें। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का जाप करें-
श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:
मंत्र का जाप स्फटिक माला से ही करें। मंत्रोच्चार के साथ एक-एक चावल इस शंख में डालें। इस बात का ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए ना हो। यह प्रयोग लगातार 11 दिनों तक करें।
इस प्रकार रोज एक माला जाप करें। उन चावलों को एक सफेद रंग के कपड़े की थैली में रखें और ग्यारह दिनों के बाद चावल के साथ शंख को भी उस थैली में रखकर तिजोरी में रखें। कुछ ही दिनों में धन वृद्धि के योग बनने लगेंगे।