Showing posts with label vasant panchmi kre sarsvati ji ko prsnn. Show all posts
Showing posts with label vasant panchmi kre sarsvati ji ko prsnn. Show all posts

Sunday, 29 January 2017

वसंत पंचमी 1 फरवरी 2017 को -करे सरस्वती जी को प्रसन्न

वसंत पंचमी 1 फरवरी 2017 को -करे सरस्वती जी को प्रसन्न


vasant panchmi kre sarsvati ji ko prsnn

Image result for सरस्वती  वसंत पंचमी अज्ञान का नाश करके प्रकाश की ओर ले जाती है। इसलिए सभी कार्य इस दिन शुभ होते है।वसंत पंचमी को अबुझ मुहूर्त रहता है अर्थात बिना पंचांग देखे ही कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ कर सकते है। ज्योतिष में पांचवी राशि के अधिष्ठाता भगवान सूर्यनारायण होते है।
 इस दिन विद्यार्थी, शिक्षक एवं अन्य सभी देवी सरस्वती का पूजन करें। गरीब छात्रों को पुस्तक, पेन, आदि विद्या उपयोगी वस्तु का दान करें। सरस्वती मंत्र का जाप करें धूप दीप नेवद श्वेत फूल आदि से सरस्वती जी का पूजन करे मंत्र का 108 बार जप करे |
सरस्वती मंत्र: ऊं ऐं सरस्वत्यै नमः
इस दिन शक्तियों के पुनर्जागरण होता है। बसंत पंचमी के दिन सबसे अधिक विवाह होते एवं इस दिन गृह प्रवेश, वाहन क्रय, भवन निर्माण प्रारंभ, विद्यारंभ ग्रहण करना, अनुबंध करना, आभुषण क्रय करना व अन्य कोई भी शुभ एवं मांगलिक कार्य सफल होते है।
- वसंत ऋतु:-समस्त ऋतुओं की राजा इसे ऋतुराज वसंत कहते है यह सृष्टि का यौवनकाल होता है।
- सरस्वती जयंतीः ब्रह्मपुराण के अनुसार देवी सरस्वती इस दिन ब्रह्माजी के मानस से अवतीर्ण हुई थी।