Monday, 25 September 2017

घर में सुख-समृद्धि लिए रोज करना चाहिए ये 5 काम

घर में  सुख-समृद्धि लिए रोज करना चाहिए ये 5 काम

Image result for यज्ञ1. ब्रह्मयज्ञ
हर रोज वेदों का अध्ययन करने से ब्रह्मयज्ञ होता है। वेदों के अलावा पुराण, उपनिषद, महाभारत, गीता या अध्यात्म विद्याओं के पाठ से भी यह यज्ञ पूरा हो जाता है। यह न हो तो मात्र गायत्री साधना भी ब्रह्मयज्ञ संपूर्ण कर देती है। धार्मिक दृष्टि से इस यज्ञ से ऋषि ऋण से मुक्ति मिलती है। इसलिए इसे ऋषियज्ञ या स्वाध्याय यज्ञ भी कहा जाता है।
2. देवयज्ञ
देवी-देवताओं की प्रसन्नता के लिए हवन करना देवयज्ञ कहलाता है।
3. पितृयज्ञ
मृत पितरों की संतुष्टि व तृप्ति के लिये अन्न-जल समर्पित करना पितृयज्ञ कहलाता है। जिससे पितरों की असीम कृपा से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। अमावस्या, श्राद्धपक्ष आदि इसके लिए विशेष दिन है।

4. भूतयज्ञ
कीट-पतंगों, पशु-पक्षी, कृमि या धाता-विधाता स्वरूप भूतादि देवताओं के लिए अन्न या भोजन अर्पित करना भूतयज्ञ कहलाता है।
5. मनुष्य यज्ञ
घर के दरवाजे पर आए अतिथि को अन्न, वस्त्र, धन से तृप्त करना या दिव्य पुरुषों के लिए अन्न दान आदि मनुष्य यज्ञ कहलाता है।

मंगलवार को कर लेंगे ये उपाय तो दूर हो सकती है पैसों की कमी

मंगलवार को कर लेंगे ये उपाय तो दूर हो सकती है पैसों की कमी



असफलता से बचने के लिए हनुमानजी की ये 4 बातें हमेशा ध्यान रखेंमंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है और नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष आराधना होती है। नवरात्रि के मंगलवार को माताजी के साथ ही हनुमानजी की भी पूजा की जाए तो शनि के दोष भी दूर हो सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार जो लोग हनुमानजी के भक्त हैं, उन्हें शनि की टेढ़ी नजर का असर नहीं होता है। मंगलवार और नवरात्रि के योग में कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं...पहला उपाय- हनुमानजी को लाल वस्त्र, सिंदूर, चमेली का तेल चढ़ाएं।
दूसरा उपाय- हनुमानजी के सामने अपने सिर पर से सात बार नारियल वार लें। इसके बाद ये नारियल फोड़ दें और दुखों को दूर करने की प्रार्थना करें।
तीसरा उपाय- मंगलवार को किसी बंदर को गुड़ और चने खिलाएं।
चौथा उपाय- ऊँ रामदूताय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें।
पांचवां उपाय- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Saturday, 23 September 2017

venus shukr grh सुंदर आकर्षक से युक्त रहने के लिए शुक्र को बलबान करन...

Anger krodh shant 1 minit me क्रोध शांत केवल 1 मिनिट मे अवश्य देखे by ...

सुलेमानी हकीकको पहनने के फायदे

सुलेमानी हकीकको पहनने के फायदे
sulemani hakik ko pahnne ke phayade 




ज्योतिष शास्त्र में परेशानियों से बचाव के लिए अनेक प्रकार के रत्नों का वर्णन मिलता है। इनमें से एक पत्थर है सुलेमानी हकीक। यह काले रंग का अपारदर्शी पत्थर होता है जिसके अंदर सफेद रंग की हल्की धारियां होती हैं। इस पत्थर को पहनने का कोई बुरा प्रभाव नहीं होता या यूं कहें कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।
सुलेमानी हकीकको पहनने के फायदे-------------------------------------------- जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं। उन्हें सुलेमानी हकीक पहनना चाहिए। यह शारीरिक दुर्बलता को दूर करके शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आता है। जिसकी कुंडली में शनि, राहु या केतु बुरे प्रभाव दे रहा है, उनके लिए सुलेमानी कमाल का पत्थर है। बुरी नजर को दूर करने में इस पत्थर का कोई सानी नहीं। माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर टोना-टोटका या भूत-प्रेत का साया हो तो यह पत्थर धारण करवाना चाहिए। सिर्फ बुरी नजर ही नहीं यदि व्यापार में दिक्कत आ रही है तो उन्हें सुलेमानी हकीक पहनना चाहिए। इससे उनके कार्य में आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी। यदि धन का संचय नहीं हो पा रहा है और आय से अधिक खर्च हो रहा है तो यह पत्थर काफी फायदेमंद हो सकता है। जिन लोगों को अपने घर में अजीब से अनुभव हो। किसी बाहरी हवा आदि होने का एहसास हो उन्हें यह पत्थर अपने घर में रखना चाहिए। यह पत्थर व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है, जिससे उसके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होती है। सुलेमानी पत्थर हृदय, किडनी और आंखों को मजबूत बनाता है। इनसे संबंधित रोग भी दूर करता है। नींद नहीं आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो सुलेमानी पत्थर पहनें। मानसिक तनाव दूर करने और मस्तिष्क संबंधी रोगों में सुलेमानी पत्थर कारगर है।


call ---+917697961597

Sulemani HakiK stone in english by muktajyotishs